फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Person injured in road accident dies in PGI

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने पीजीआई में तोड़ा दम

Thu, 03 Feb 2022 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Person injured in road accident dies in PGI
Person injured in road accident dies in PGI
अंब (ऊना)। अकरोट में हुई सड़क दुर्घटना में घायल 47 वर्षीय व्यक्ति ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। घटना के छह दिन बाद घायल की मौत हुई। वीरवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बीते 27 जनवरी को दोपहर पौने एक बजे अकरोट में रमेश चंद पुत्र दीनानाथ निवासी नलोह अपनी पत्नी के साथ था। उसने पत्नी को बाइक से उतर कर सड़क पार आने को कहा।
विज्ञापन

सड़क पार करते वक्त उसकी बाइक को एक निजी बस ने अपनी चपेट में ले लिया। रमेश को घायल अवस्था में तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से रेफर किए जाने पर परिजन उसे इलाज के लिए किसी अन्य स्थान पर ले गए। बाद में उसे पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया। जहां मंगलवार दोपहर बाद रमेश चंद ने दम तोड़ दिया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद वीरवार को उसके गांव नलोह लाया गया। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक दिल्ली में काम करता था और इन दिनों अपने गांव आया हुआ था। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और दो बेटे छोड़ गया है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed