फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Person dies due to collision with scooter

Una News: स्कूटी की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Sat, 18 Jan 2025 07:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
Person dies due to collision with scooter
पुलिस ने स्कूटी चालक महिला के खिलाफ मामला किया दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़-मैहतपुर रोड पर पुलिस चौकी के नजदीक स्कूटी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, स्कूटी सवार महिला के सिर पर चोट आने के चलते ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने स्कूटी चालक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस दुर्घटना में मृतक व्यक्ति की पहचान फ़ुमन सिंह (50) पुत्र तारा सिंह, निवासी हिलेढ़ा बेलना (हरोली) जिला ऊना के रूप में हुई है। संतोषगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फूमन सिंह पैदल मैहतपुर से संतोषगढ़ की ओर जा रहा था। इस दौरान पीछे से उसी साइड से आ रही स्कूटी सवार महिला ने उसे टक्कर मार दी। स्कूटी की चपेट में आने से वह सड़क पर गिर पड़ा। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि स्कूटी चालक महिला का घर नजदीक होने के चलते उसके परिजन प्राथमिक उपचार के लिए संतोषगढ़ अस्पताल ले गए लेकिन महिला के सिर पर चोट होने के चलते उसे डॉक्टर ने सीटी स्कैन के लिए ऊना अस्पताल रेफर कर दिया। संतोषगढ़ पुलिस प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि स्कूटी चालक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed