{"_id":"62c5d5764d593d2d5344cc5b","slug":"people-should-not-go-near-river-drains-on-lathiani-mandli-dhar-una-news-sml414376423","type":"story","status":"publish","title_hn":"%लठियाणी-मंदली धार पर नदी नालों के पास न जाएं लोग%","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
%लठियाणी-मंदली धार पर नदी नालों के पास न जाएं लोग%
विज्ञापन
बरसात के मौसम को लेकर बीडीओ व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान। स?
- फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बरसात के मौसम के दृष्टिगत लठियाणी-मंदली धार पर रहने वाले लोगों को नदी नालों के पास न जाने की हिदायत दी गई है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने उपमंडल स्तर पर कमेटी गठित की है।
इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने लोक निर्माण विभाग को भूस्खलन के दृष्टिगत लठियाणी से खूनी मोड़ तक सड़क की मरम्मत समय पर करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने बंगाणा से थानाकलां-समूर तक के क्षेत्र का निरीक्षण कर भूस्खलन वाली जगह को चिन्हित करने को कहा। उन्होंने बिजली विभाग को लाइनों के नजदीक पेड़ों की कटाई समय पर करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में सर्पदंश के मामले बढ़ने का खतरा रहता है और इसके प्रति सतर्क रहें। कहा कि सांप के काटने के उपचार में यह जरूरी है कि पीड़ित व्यक्ति को आपातकालीन चिकित्सा सहायता शीघ्र अति शीघ्र दी जाए। तुरंत एंबुलेंस के लिए 108 या 102 पर कॉल करें और शीघ्र अति शीघ्र चिकित्सा सहायता के लिए नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान ले जाएं। कहा कि किसी भी प्रकार की झाड़ फूंक करवाकर समय बर्बाद न करें।
विज्ञापन
खेतों में सोडियम साल्ट का प्रयोग कम करें
एसडीएम ने जलशक्ति विभाग को पेयजल टैंकों और अन्य स्रोतों की समय-समय पर साफ-सफाई करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग यह सुनिश्चित करें कि लोग अपने खेतों में सोडियम साल्ट का प्रयोग कम से कम करें। इसके अलावा ड्रैगन फ्रूट के पौधे भी पंचायत स्तर पर रोपित किए जा रहे हैं।