{"_id":"66ef2fbe1438e3b8d5090fd1","slug":"people-of-remote-area-rada-paida-will-get-the-facility-of-paved-road-for-the-first-time-una-news-c-93-1-una1002-133719-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दुर्गम क्षेत्र राड़ा पैड़ा के लोगों को पहली बार मिलेगी पक्की सड़क की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दुर्गम क्षेत्र राड़ा पैड़ा के लोगों को पहली बार मिलेगी पक्की सड़क की सुविधा
Sun, 22 Sep 2024 02:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। बलिदानी कैप्टन अमोल कालिया मार्ग, जो कि चिंतपूर्णी से किन्नू बाया राडा पेड़ा के लिए नाबार्ड की सहायता से 16.95 करोड़ रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को प्राप्त हो गई है। इस मार्ग के बन जाने से जहां चिंतपूर्णी से किन्नू के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार हो जाएगा।
दूसरी ओर धार क्षेत्र की पंचायतों के लोगों को जाम से राहत मिलेगी। इसी के तहत दुर्गम क्षेत्र राडा पेड़ा के लोगों को पहली बार सड़क से जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इससे पहले राडा पेड़ा क्षेत्र के स्कूली बच्चे भी कीचड़ होने के चलते हाथ में जूते पकड़ कर स्कूल पहुंचते थे।
स्थानीय निवासियों विजय, हरभजन, सुभाष, राम चंद, हंसराज, ज्ञान, बलबीर अजय, सतपाल, विकास, योगराज, सतीश, रविंद्र, अंकू, अभिषेक, सपना, चंचला, ओम प्रकाश धर्मपाल ने बताया कि सांसद अनुराग ठाकुर ने सड़क का तोहफा देकर वर्षों पुरानी स्थानीय समस्या से निजात दिलाई है। दूसरी ओर चिंतपूर्णी के वीर सपूत बलिदानी कैप्टन अमोल कालिया के नाम से बनने वाले मार्ग को धनराशि उपलब्ध करवाकर सच्ची श्रद्धांजलि दी है। पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने बताया की इस मार्ग के लिए उनके कार्यकाल में डीपीआर तैयार करके केंद्र को मंजूरी के लिए भेजा था, जिस पर सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से 16.95 करोड़ की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर ने बताया कि बलिदानी कैप्टन अमोल कालिया मार्ग के लिए जो डीपीआर पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने अपने कार्यकाल में तैयार करके भेजी थी, उसके लिए केंद्र से 16 करोड़ 95 लाख स्वीकृत हुए हैं। इससे क्षेत्र के लोगों की बरसों पुरानी मांग इस 9.570 किलोमीटर सड़क तैयार हो जाने से पूरी होगी।
वहीं, सहायक अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि शहीद कैप्टन अमोल कालिया मार्ग के लिए नाबार्ड से 16.95 करोड़ स्वीकृत हो गए हैं, जिसके लिए शीघ्र टेंडर आवंटित किया जाएगा।