फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   People came in support of Dr. Atul Rana, submitted a memorandum to the MLA

Una News: डॉ. अतुल राणा के पक्ष में आए लोग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Mon, 30 Jun 2025 01:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
People came in support of Dr. Atul Rana, submitted a memorandum to the MLA
बंगाणा अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल राणा के समर्थन में विधायक विवेक शर्मा को ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। बंगाणा अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल राणा के समर्थन में रविवार को स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा को एक पत्र सौंपा। पत्र में उन्होंने कहा कि डॉ. राणा सेवाभावी चिकित्सक हैं, जो क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर इलाज उपलब्ध करवा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार हाल ही में एक व्यक्ति की ओर से सोशल मीडिया पर डॉ. राणा के खिलाफ एक वीडियो वायरल किया गया। इसे लेकर लोगों ने नाराजगी जताई और इसे पूरी तरह निराधार व तथ्यहीन बताया। ज्ञापन पर करीब 100 लोगों ने हस्ताक्षर किए। प्रमुख रूप से पूनम शर्मा, ज्योति, महिमा ठाकुर सुमन लता अजय ठाकुर अजय धीमान सुशील कुमार हैप्पी सहित अन्य महिला रोगियों और ग्रामीणों ने कहा कि बंगाणा अस्पताल में स्त्री रोग से संबंधित समस्याओं का इलाज पहले मुश्किल था, लेकिन डॉ. अतुल राणा के आने से इलाज में सुविधा मिली है।
विज्ञापन


लोगों ने मांग की है कि इस तरह के नकारात्मक प्रचार को अनदेखा कर डॉक्टर को यथावत सेवा में बनाए रखा जाए। विधायक विवेक शर्मा ने भी सभी लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे चिकित्सकों को हटाया नहीं जाएगा और बंगाणा अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर (ओटी) की व्यवस्था भी जल्द सुनिश्चित की जाएगी, ताकि लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed