फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   people are angry on locking

सराय भवन में तालेबंदी पर भड़के ग्रामीण

Wed, 18 May 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Wed, 18 May 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
people are angry on locking
सराय भवन पर की गई तालाबंदी के विरोध में डीसी से मिलने जाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

हरोली उपमंडल के खड्ड गांव में एक मंदिर के सराय भवन पर पंचायत की ओर से की गई तालेबंदी को लेकर लोग भड़क गए। बुधवार को मंदिर कमेटी के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने हरोली भाजपा के नेता राम कुमार शर्मा की अगुवाई में डीसी ऑफिस के बाहर नारेबाजी की ओर डीसी को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। डीसी को सौंपे गए ज्ञापन में बाबा भवूर शाह मंदिर कमेटी खड्ड के अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया कि मंदिर कमेटी ग्राम पंचायत खड्ड में कार्यरत है।

विज्ञापन


कमेटी ने आपसी और ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर में सराय का निर्माण करवाया है। इसमें पांच कमरे, बड़ा हॉल और बरामदा शामिल हैं। मंदिर में अक्सर भंडारों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में आगामी माह यानी जून में कई भंडारे लगाए जाएंगे। मंदिर कमेटी की ओर से लाखों रुपये का सामान भी इकट्ठा किया गया है, जिसमें बर्तन आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को पंचायत के कुुछ लोगों ने सराय में रात के समय ताले लगा दिए और सामान बाहर पड़ा रहा। उन्होंने बताया कि मंदिर की एक पंजीकृत संस्था है, जो इसका रखरखाव कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि मंदिर में लगाए गए तालों को जल्द खुलवाया जाए अन्यथा उन्हें उग्र रूप में चक्का जाम और धरने प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर सुरेश कुमार, सुभाष, केवल कृष्ण, नरेश कुमार, धर्मपाल, हैप्पी, चैन सिंह, योगराज, कृष्ण कुमार, बहादुर सिंह, तिलक राज, राकेश, बलवीर सिंह, लविश, मनजीत सिंह, रघु, अमर सिंह, सतीश कुमार, सुनीता देवी, कमल देव, विकास, अश्विनी, राज कुमार, स्वर्ण कुमार, जसविंद्र सिंह, सुरजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed