फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   People are affected by seasonal diseases, take care of children and the elderly

Una News: मौसमी बीमारियों ने जकड़े लोग, बच्चों और बुजुर्गों का रखें ध्यान

Tue, 04 Nov 2025 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 04 Nov 2025 06:33 AM IST
विज्ञापन
People are affected by seasonal diseases, take care of children and the elderly
ऊना। रातें सर्द और दिन गर्म होने के चलते प्रतिकूल मौसम का असर सीधे तौर पर आम जनता की सेहत पर पड़ रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सोमवार को रिकॉर्ड 622 ओपीडी दर्ज की गई । जिसमें सबसे अधिक महिलाएं मौसमी बीमारियों के संक्रमण की चपेट में आई हैं और इसमें बच्चे भी अधिकतर ग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन

24 लोग बुखार और पांच डायरिया से ग्रस्त निकले हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया के अनुसार बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में 70 के करीब बच्चे विभिन्न प्रकार के मौसमी बीमारियों की गिरफ्त में आए हैं। वहीं दूसरी ओर 328 महिलाएं विभिन्न प्रकार की बीमारियों के संक्रमण से ग्रस्त पाई गईं।
विज्ञापन

217 ओपीडी पुरुषों की रही है। डॉक्टर संजय मनकोटिया के अनुसार मौसम का रुख एकाएक बदल रहा है। रात को ठंड बढ़ गई है तो वहीं दूसरी ओर दिन के समय मौसम गर्म हो रहा है और उसका सीधे तौर पर आम जनता की सेहत पर असर पड़ रहा है। उन्होंने आम जनता से आह्वान किया है कि वह बच्चों और बुजुर्गों का विशेष तौर पर ध्यान रखें, घर में पके हुए सामान्य खाने का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुनगुना पानी पीएं। बुजुर्ग, बच्चों को गर्म कपड़े पहनने के लिए परामर्श किया है और उसके साथ ही महिलाओं और पुरुषों को भी मौसमी बदलाव के चलते सेहत के नजरिए से खान-पान पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि बाजारों में तले भुने हुए खानपान से परहेज करें और घर में ही संतुलित पौष्टिक आहार लें और ठंडा आहार का सेवन इस मौसम में बदलाव के चलते न करें।
किसी भी प्रकार के संक्रमण की गिरफ्त में आने की सूरत में अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श करने के बाद ही टेस्ट और दवाइयों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed