फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pensioners should submit life certificate by 30 September: Rana

पेंशनर 30 सितंबर तक जमा करवाएं जीवन प्रमाण पत्र : राणा

Sun, 20 Jul 2025 07:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
Pensioners should submit life certificate by 30 September: Rana
प्रणाम पत्र न देने पर पेंशनरों की अक्तूबर माह की पेंशन पर रुकेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला ऊना अध्यक्ष हरमेश सिंह राणा ने पेंशनर्स से आग्रह किया है कि वे 30 सितंबर, 2025 तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जिला कोषागार, उपकोषागार या निकटतम कोषागार में अनिवार्य रूप से जमा करवा दें। ऐसा न करने पर अक्तूबर की पेंशन रोकी जा सकती है। जो पेंशनर्स अस्वस्थ हैं, वे प्रमाण पत्र राजपत्रित अधिकारी, पटवारी या पंचायत सचिव से सत्यापित करवा कर किसी व्यक्ति के माध्यम से भेज सकते हैं। प्रमाण पत्र ऑनलाइन भी भेजा जा सकता है। राणा ने बताया कि लोक मित्र केंद्र में आधार लिंक्ड मोबाइल लेकर जाकर जीवन प्रमाण पत्र बनवाना सबसे आसान तरीका है। केंद्र रसीद भी देगा, जिसे संभाल कर रखें। विदेश में रह रहे पेंशनर्स किसी समस्या के लिए अपने परिचित या सीधे राणा से मोबाइल नंबर 98166-27615 पर संपर्क कर सकते हैं। समस्या का समाधान शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed