{"_id":"689499cfae80e48cff0ff5d8","slug":"pensioners-of-agricultural-university-palampur-are-angry-due-to-delay-in-pension-una-news-c-93-1-una1002-161564-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पेंशन में देरी से कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के पेंशनर खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पेंशन में देरी से कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के पेंशनर खफा
विज्ञापन
बोले, गंभीर आर्थिक समस्याओं का करना पड़ रहा सामना
शीघ्र पेंशन जारी नहीं की तो पूर्व कर्मचारी आंदोलन करने को विवश होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के पूर्व कर्मचारियों ने समय पर पेंशन न मिलने पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है। पेंशन में हो रही लगातार देरी से पेंशनधारकों को गंभीर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व गैर-शिक्षण कर्मचारियों का आक्रोश दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। सात अगस्त तक पेंशन जारी न होने के कारण उन्हें दवाई, राशन जैसी आवश्यक जरूरतों की पूर्ति में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालय मिनिस्ट्रियल कैडर इम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी कुमार गर्ग एवं महासचिव मदन लाल शर्मा ने वीरवार को विश्वविद्यालय प्रशासन और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों ने 25 से 30 वर्षों तक विश्वविद्यालय की सेवा की, उन्हें इस प्रकार की उदासीनता की उम्मीद नहीं थी। पेंशनधारक हर महीने की पहली तारीख से ही अपने मोबाइल में पेंशन के मैसेज का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन बार-बार उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। कर्मचारी नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन की निष्क्रियता की आलोचना करते हुए कहा कि यदि शीघ्र पेंशन जारी नहीं की गई तो पूर्व कर्मचारी आंदोलन करने को विवश होंगे।