फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pensioners have not received arrears from the increased pay scale since 2016: Union

2016 से बढ़े हुए वेतनमान से पेंशनरों को नहीं मिला एरियर : संघ

Wed, 17 Dec 2025 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Pensioners have not received arrears from the increased pay scale since 2016: Union
प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर कल्याण संघ ने उठाई मांगें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना मुख्यालय पर पेंशनर्स दिवस पर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर कल्याण संघ ऊना की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पेंशनर्स ने अपनी समस्याओं और मांगों पर खुलकर चर्चा की। संघ के जिलाध्यक्ष एमएल वशिष्ट, केडी शर्मा और अजय पराशर ने बताया कि वर्ष 2016 से बढ़े हुए वेतनमान के अनुसार पेंशनरों को एरियर अभी तक नहीं मिला है। 2016 से 2022 तक सेवानिवृत्त कर्मियों को रिवाइज्ड ग्रेच्युटी और अवकाश भुगतान का भुगतान भी लंबित है। उन्होंने कहा कि नेशनल फिक्सेशन के फार्मूले को तोड़-मोड़ कर लागू किया गया है, जो न तो हिमाचल सरकार और न ही केंद्र सरकार के अनुरूप है। इसके कारण सभी पेंशनरों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा, चिकित्सा बिलों की अदायगी नहीं हो पा रही है, जिससे पेंशनर्स को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि 13 प्रतिशत डीए की अदायगी के आदेश जल्द जारी किए जाएं और पिछले 42 महीनों के डीए एरियर्स का भुगतान शीघ्र किया जाए। कार्यक्रम में वरिष्ठ पेंशनधारक तारा चंद, सर्वजीत धीमान, डीपी जोशी, हरिमोहन, रविंद्र सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed