फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Peer-Nigah Temple Issue: Villagers' Sit-in Continues

पीरनिगाह मंदिर मामला : ग्रामीणों का धरना जारी

Tue, 25 Aug 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 25 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Peer-Nigah Temple Issue: Villagers' Sit-in Continues
पीरनिगाह मंदिर अधिकार को लेकर बसोली के ग्रामीणों का एमसी पार्क में धरने के दौरान प्रशासन के खिल
ऊना। पीरनिगाह मंदिर के अधिकार को लेकर ग्राम पंचायत बसोली के ग्रामीणों का आंदोलन सोमवार को लगातार छठे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने अब मिनी सचिवालय के बजाय एमसी पार्क ऊना में धरना देकर प्रशासन के खिलाफ जमकर रोष जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने दो टूक कहा कि जब तक मंदिर के अधिकार को लेकर उनकी मांग का समाधान नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। दरअसल, इससे पहले बसोली के ग्रामीण पीरनिगाह मंदिर के अधिकार को लेकर मिनी सचिवालय ऊना में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से मिनी सचिवालय परिसर में धारा 163 लागू किए जाने के बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन एमसी पार्क में स्थानांतरित कर दिया।
सोमवार को छठे दिन भी बड़ी संख्या में ग्रामीण एमसी पार्क में जुटे और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। ग्राम पंचायत प्रधान सतनाम, प्रदर्शनकारी चमन लाल ने प्रशासन पर ग्रामीणों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले छह दिनों से ग्रामीण धरने पर बैठे हैं लेकिन प्रशासन की ओर से उनकी समस्या का समाधान करने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही।
उन्होंने कहा कि कड़ी धूप में बुजुर्गों और महिलाओं को भी धरने पर बैठना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण मंदिर के अधिकार को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा न्यायालय के आदेशों का हवाला दिया जा रहा है, ऐसे में अब प्रशासन को ही इस पूरे विवाद का समाधान निकालना चाहिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि ग्रामीण अपने अधिकार के लिए आंदोलन को और तेज करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। वहीं प्रदर्शनकारी शिखा ने दावा किया कि पीरनिगाह मंदिर ग्रामीणों की जमीन पर बना है और इस मामले में ग्रामीण पहले भी न्यायालय में कानूनी लड़ाई जीत चुके हैं।
उनका कहना है कि मंदिर पर ग्रामीणों का अधिकार है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले में जल्द हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed