{"_id":"62420232fd2d4620d16753ac","slug":"patients-to-wait-for-hours-in-queuefor-their-turn-in-una-hospital-una-news-sml403967650","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्ची काउंटर पर बारी का इंतजार करते छूट रहे मरीजों के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्ची काउंटर पर बारी का इंतजार करते छूट रहे मरीजों के पसीने
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला के सबसे बड़े अस्पताल में उपचार करवाना तो दूर पर्ची बनवाना भी मरीजों और तीमारदारों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। उपचार के लिए दूरदराज से आने वाले मरीजों को पर्ची के लिए लाइनों में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इस व्यवस्था के चलते सोशल डिस्टेंसिंग की नियमों की भी अवहेलना हो रही है।
क्षेत्रीय अस्पताल में लोग सुबह आठ बजे से पहुंच जाते हैं। अस्पताल में सुबह 9.30 बजे से चिकित्सक ओपीडी में बैठक मरीजों की जांच करना शुरू कर देते हैं। अस्पताल में पर्ची काउंटर भी सुबह 9.30 बजे ही खुलता है। ऐसे में पर्ची काउंटर के बाहर मरीजों की संख्या कुछ ही मिनटों में बढ़ जाती है। इससे पर्ची काउंटर के बाहर लंबी कतारें लगना शुरू हो जाती हैं। ऐसे में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल में आए मरीज जगतावर सिंह, खुशविंद्र सिंह, हरपाल सिंह, मीनाक्षी शर्मा, पूजा ठाकुर, कोमल ठाकुर का कहना है कि पर्ची काउंटर ओपीडी शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले शुरू होना चाहिए ताकि पर्ची काउंटर के बाहर भीड़ न जमा हो। अस्पताल में लंबे समय से इस प्रकार की समस्या चल रही है, लेकिन इस गंभीर समस्या का हल अभी तक नहीं हो पा रहा है। इन दिनों बढ़ रही गर्मी के बीच उपचार के लिए लोग पर्ची कटवाने के लिए लंबी कतारों में बारी का इंतजार करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
समस्या को दूर करने का करेंगे प्रयास : एमएस
क्षेत्रीय अस्पताल के एमएस डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि लोगों की समस्या जायज है। अस्पताल में स्टाफ के आने का समय 9.30 बजे है। इसके बावजूद समस्या के निदान के लिए कोई हल निकाला जाएगा।