{"_id":"6a57d4e41a4dd1e3620f2c04","slug":"path-cleared-for-recruitment-of-volunteers-for-mera-yuva-bharat-una-news-r-399-1-sml1005-497438-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: माई युवा भारत में स्वयंसेवियों की भर्ती का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: माई युवा भारत में स्वयंसेवियों की भर्ती का रास्ता साफ
Thu, 16 Jul 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
ऊना। माई युवा भारत नेहरू युवा केंद्र संगठन के तहत स्वयंसेवियों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। यह भर्ती प्रक्रिया पिछले दो साल से बंद पड़ी थी। जिसके चलते इस वित्तीय सत्र से स्वयंसेवियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश के हर जिले के प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो स्वयंसेवियों की भर्ती होगी। इसके लिए माई युवा भारत की ओर से यह प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रत्येक स्वयंसेवी को प्रतिमाह के हिसाब से 5000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से स्वयंसेवियों की भर्ती प्रक्रिया को अमलीजामा पहना दिया गया है। इसके चलते माई युवा भारत ने अपने-अपने जिला में इस प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है और अधिकतर जिलों में माई युवा भारत के कार्यालय में तो स्वयंसेवियों ने नियुक्ति भी कर ली है। स्वयंसेवी युवा और महिला मंडलों के साथ समन्वय स्थापित करके सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने में भी अहम भूमिका अदा करेंगे।
बता दें कि जब से नेहरू युवा केंद्र संगठन का नाम बदलकर माई युवा भारत किया है, तब से हर प्रक्रिया में बदलाव किया है। युवाओं को जोड़ने से लेकर युवा और महिला मंडलों के गठन की प्रक्रिया को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित कर दिया है।
जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार का कहना है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से दो साल बाद बंद पड़ी स्वयंसेवियों की भर्ती प्रक्रिया बहाल हो गई है। इसके चलते प्रत्येक जिला में जिला कार्यालय के अलावा प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो स्वयंसेवी नियुक्त किए जा रहे हैं और इस प्रक्रिया को इस माह अंतिम रूप दिया जा रहा है।