{"_id":"61c9e03a06e444779c2fbcab","slug":"passengers-wandering-waiting-for-buses-in-isbt-una-una-news-sml394834976","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसबीटी ऊना में बसों के इंतजार में भटकते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसबीटी ऊना में बसों के इंतजार में भटकते रहे यात्री
विज्ञापन
आम लोग हुए परेशान.....ऊना में बसें न मिलने के चलते टैक्सी स्टैड़ में खड़ी सवारियां। संवाद
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। स्थान आईएसबीटी ऊना, समय सुबह 11 बजे। बस स्टैंड में सवारियों का आना जाना लगातार जारी है। यहां एचआरटीसी की बसें कम और निजी बसें अधिक नजर आ रही हैं। बस स्टैंड पर गेट के अंदर जाते ही टैक्सी स्टैंड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। इसके अलावा चंडीगढ़ व दिल्ली के टिकट काउंटर पर सवारियों की संख्या काफी अधिक है।
सोमवार को दो दिन के अवकाश के बाद लोग खासकर औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में जाने के लिए बसों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। बद्दी जाने के लिए सोमवार को काफी कम संख्या में बसें जाती नजर आईं। इस बीच एक बस नालागढ़ बद्दी जाने के लिए एक बस काउंटर पर खड़ी होती है। बस खड़े होते ही काउंटर पर सवारियों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान चंद मिनटों में बस सवारियों से भर जाती है। बस में सीट न मिलने पर कई यात्री बस से उतर जाते हैं।
इस दौरान वह यात्री परिचालक से पूछते हैं कि बद्दी नालागढ़ के दूसरी बस कब जाएगी। इस पर परिचालक लोगों से कहता है कि आज अधिकतर बसेें मंडी में प्रधानमंत्री की रैली के लिए गई है, इसलिए बसों की कमी है। दूसरी बस बद्दी कब जाएगी, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। समय 11.30 बजे कांगड़ा जा रही एक निजी बस सवारियों से भरी पड़ी है। एचआरटीसी की लंबे रूट के काउंटर पर बसें मौजूद नहीं दिखी।
विज्ञापन
यात्री बस स्टैंड में मौजूद लोगों से जानकारी लेते हुए नजर आए कि बसें चलेंगी या नहीं। बसों की कमी के चलते चंडीगढ़ जाने वाले कुछ यात्री टैक्सी में जाते दिखे। बस स्टैंड में एचआरटीसी बसों के काउंटर में पंजाब व हरियाणा रोडवेज की बसें दिखीं। कुल मिलाकर सुबह के समय आईएसबीटी ऊना में बसों की कमी के कारण काफी रूट प्रभावित रहे। जिस कारण यात्री इधर-उधर भटकते नजर आए। घंटों बाद गंतव्य के लिए बस मिली तो यात्री बस स्टैंड से रवाना हुए।