फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pandoga bridge opened for two-wheelers

Una News: पंडोगा पुल दोपहिया वाहनों के लिए खुला

Sat, 09 Aug 2025 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Pandoga bridge opened for two-wheelers
चौपहिया वाहनों को अभी करना होगा वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल
विज्ञापन

बीते करीब एक सप्ताह से बंद था पुल, लोगों को हो रही परेशानी
उपमुख्यमंत्री के दौरे के बाद देर शाम पुल का एक हिस्सा खोला गया
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। एक सप्ताह से बंद ऊना-गगरेट सड़क मार्ग पर स्थित पंडोगा पुल को शुक्रवार को दोपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया है। इससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ दूरदराज के यात्रियों को भी बड़ी राहत मिली है। हालांकि, चौपहिया वाहन चालकों को फिलहाल गांव के संपर्क मार्ग और खड्ड गांव से अपर पंडोगा जाने वाले वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय ऊना से गगरेट, दौलतपुर और पंजाब के कई क्षेत्रों तक जाने के लिए ऊना-गगरेट-दौलतपुर चौक सड़क मार्ग प्रमुख कड़ी है। इस मार्ग पर पंडोगा पुल अहम भूमिका निभाता है। हाल ही में लगातार हुई भारी बारिश से खड्ड में आई बाढ़ के कारण पुल के कुछ पिलरों की नींव क्षतिग्रस्त हो गई। नींव के नीचे से पानी बहने लगा, जिससे पुल की एक लेन का हिस्सा गिरने के कगार पर पहुंच गया और सुरक्षा कारणों से पुल को बंद कर दिया गया। पुल बंद होने से प्रतिदिन जिला मुख्यालय आने-जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मात्र एक किलोमीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट तक लग रहे थे। खासकर बस यात्रियों को अधिक परेशानी हो रही थी, क्योंकि संकरी सड़कों पर जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही थी। बारिश के दौरान इन तंग मार्गों पर हादसों का भी खतरा बढ़ गया था। इसी कारण स्थानीय लोग लंबे समय से पुल को शीघ्र खोलने की मांग कर रहे थे।



इसी बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को पंडोगा पुल के मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ स्थल का जायजा लिया और प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरम्मत कार्य को तेज गति और उच्च गुणवत्ता के साथ युद्धस्तर पर पूरा किया जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बलदेव सिंह ने बताया कि पुल की मरम्मत तेजी से चल रही है और जल्द ही चौपहिया वाहनों के लिए भी इसे खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed