फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pandoga bridge on Panjawar Bathari road is temporarily closed

Una News: पंजावर बाथड़ी मार्ग पर पंडोगा पुल अस्थायी रूप से बंद

Mon, 04 Aug 2025 05:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
Pandoga bridge on Panjawar Bathari road is temporarily closed
भारी वर्षा के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ पुल
विज्ञापन

वैकल्पिक मार्ग से संचालित होगा यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पंजावर-बाथड़ी सड़क पर स्थित पंडोगा पुल भारी वर्षा के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। किमी 5/904 से 6/155 के बीच पुल के खंभों के नीचे स्थित कटऑफ दीवार और राफ्ट को संरचनात्मक नुकसान पहुंचा है। इस क्षति के चलते पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए असुरक्षित घोषित किया गया है। जन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 116 के तहत आगामी आदेशों तक पुल पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से प्रतिबंधित करने के निर्देश जारी किए हैं। जिला दंडाधिकारी ने जानकारी दी कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ दिया गया है। ऊना की ओर से आने वाले वाहन अब पंडोगा बैरियर होते हुए खड्ड गांव से गुजरेंगे, जबकि गगरेट की दिशा से आने वाले वाहन डिग्री कॉलेज खड्ड मार्ग से होकर पंडोगा बैरियर की ओर भेजे जाएंगे। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि मार्गों पर स्पष्ट संकेतक बोर्ड लगाए जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही जनता से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed