फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   panchyat election.

जिले में 53 फीसदी महिलाएं बनीं प्रधान

Wed, 06 Jan 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 06 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
panchyat election.

जिला में 53 फीसदी पंचायतों की बागडोर अब महिलाएं संभालेंगी। 234 पंचायतों के चुनाव में 125 पंचायतों में महिलाओं ने प्रधान तथा छह उपप्रधान की सीटों पर अपना कब्जा जमाया है। पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में जिला की 37 पंचायतों पर महिलाएं प्रधान चुनी गई हैं। इनमें ऊना ब्लॉक की नौ पंचायतों, अंब ब्लॉक में 11, बंगाणा ब्लॉक में छह, गगरेट ब्लॉक में छह तथा हरोली में पांच पंचायतों में महिलाएं प्रधान बनी हैं।

विज्ञापन


ऊना विकास खंड के बनगढ़ से प्रोमिला, बीनेवाल से जसवीर कौर, चताड़ा से सरला देवी, झूडोवाल से सुमन कुमारी, कोटलां कलां लोअर से पूजा, कुरियाला से परमजीत, लालसिंगी से सरला देवी, टब्बा से सुनीता, कोटला खुर्द से ममता को प्रधान चुना गया है। विकास खंड हरोली में नंगल खुर्द से अनीता, खड्ड से पुनम दत्ता, दुलैहड़ से आशा कौशल, कुठारबीत से संतोष कुमारी, छत्तरपुर से दिलजीत कौर प्रधान तथा भडियारां से उपप्रधान सुरेखा बनी हैं। अंब विकास खंड में बेहड़ भटेड़ से सुषमा शर्मा, दियाड़ा से सुनीता कुमारी, जवाल से सुमन कुमारी, नंदपुर से रंजना देवी, रिपोह मिसरां से अनीता कुमारी, सतोथर से सुरजीत कौर, शिवपुर से ममता देवी, अंदौरा लोअर से ओमावती, मंदोली से वीना देवी, मुबारिकपुर से सोनिया देवी, धर्मशाला महंता से सुमन कुमारी को प्रधान पद के लिए चुना गया है। विकास खंड बंगाणा में चमियाड़ी से सुनीता, चौली से सुदेश कुमारी, धनेट से कांता देवी, पलाटा से राज कुमारी, परोहियां कलां से कमलेश कुमारी, सुकड़ियाल से सवर्णा देवी प्रधान बनी हैं। गगरेट विकास खंड में भंजाल लोअर से ऊषा देवी, चलेट से कमलेश, गोंदपुर बनेहड़ा अपर से अनु डढवाल, जोह से नरेश कुमारी, मावा कोहलां से संगीता देवी, नकड़ोह से ओमाबत्ती को प्रधान चुना गया है।          
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed