फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Panchayat representatives should give new dimensions to development: Deputy Commissioner

विकास को नए आयाम दें पंचायत प्रतिनिधि : उपायुक्त

Fri, 20 Sep 2024 02:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 20 Sep 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Panchayat representatives should give new dimensions to development: Deputy Commissioner
पंचायत प्रतिनिधियों को विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र में विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की धुरी हैं और उन्हें सरकार की योजनाओं और नीतियों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए पूरी जानकारी और तत्परता से काम करना चाहिए।
वीरवार को उपायुक्त ने गगरेट और हरोली खंड के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए ऊना में आयोजित रिफ्रेशर ट्रेनिंग कार्यक्रम में कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि योजनाओं की गहरी समझ विकसित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इनसे लाभान्वित हो सकें और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सके। उपायुक्त ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को राज्य सरकार और जिला प्रशासन की योजनाओं से अवगत कराना है, ताकि वे इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान, प्रतिनिधियों को विकास कार्यों में आने वाली समस्याओं के व्यावहारिक समाधान से अवगत कराया गया। इसके साथ ही उन्हें पॉक्सो एक्ट और पोश अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई, ताकि वे अपने क्षेत्र में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपायुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से संचालित सामर्थ्य कार्यक्रम के बारे में भी पंचायत प्रतिनिधियों को जानकारी दी, जिससे गरीब परिवारों के बच्चे योजना का लाभ उठाकर अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकें। इसके अलावा ‘एक पौधा मां के नाम’ मुहिम के तहत आंवला के पौधे वितरित किए गए और पंचायतों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यशाला में जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी जतिंद्र शर्मा, डॉ. बलदेव डोगरा और गगरेट व हरोली खंड के पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed