{"_id":"67af2b9d05f3eb0d600337de","slug":"ortho-and-surgeon-experts-will-be-posted-in-civil-hospital-amb-una-news-c-93-1-ssml1047-146091-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नागरिक अस्पताल अंब में तैनात होंगे आर्थो, सर्जन विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नागरिक अस्पताल अंब में तैनात होंगे आर्थो, सर्जन विशेषज्ञ
विज्ञापन
तीन विशेषज्ञ चिकित्सक मिलेंगे, ऑपरेशन के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूरदराज
आदर्श अस्पताल बनाने की सरकार ने जारी की अधिसूचना, मरीजों को मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं
आशुतोष डोगरा
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र का आदर्श अस्पताल बनाने के लिए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस कड़ी में नागरिक अस्पताल अंब में छह चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। इनमें तीन चिकित्सक विशेषज्ञ होंगे। इन विशेषज्ञों की तैनाती के साथ ही अस्पताल में ऑपरेशन से संबंधित सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। नए चिकित्सकों की तैनाती के बाद मरीज को सर्जरी और अन्य विशेषज्ञ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल का रुख नहीं करना पड़ेगा।
जिले के सबसे बड़े उपमंडल के नागरिक अस्पताल अंब में जनता के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में अंब अस्पताल को आदर्श अस्पताल बनाने के लिए सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। विभाग की तरफ से इस पर आगामी प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर दी जाएगी। वर्तमान में नागरिक अस्पताल अंब में स्त्री रोग, मेडिसिन, शिशु रोग व मनोचिकित्सक की तैनाती है। नए चिकित्सक मिलने के बाद अस्पताल में आर्थो, सर्जन, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती होनी है। इन विशेषज्ञों की तैनाती के बाद अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। बता दें कि नागरिक अस्पताल अंब में आर्थो व सर्जन की तैनाती के लिए काफी समय से मांग उठाई जा रही थी। वर्तमान में आर्थो व सर्जन की तैनाती न होने के चलते मरीजों को मजबूरन क्षेत्रीय अस्पताल व निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इससे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है। आने वाले दिनों में लोगों को इस समस्या से भी छुटकारा मिलने वाला है। नागरिक अस्पताल अंब नगर पंचायत क्षेत्र अंब के अलावा क्षेत्र की करीब 45 से अधिक पंचायतों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करता है। अस्पताल में रोजाना औसतन ओपीडी 200 से 300 के बीच रहती है। नागरिक अस्पताल अंब के आदर्श अस्पताल बनने के बाद क्षेत्र के लोगों बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी करने के बाद आगामी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
कोट्स
नागरिक अस्पताल अंब को आदर्श अस्पताल बनाने के लिए सरकार से अधिसूचना प्राप्त हो गई है। इसे लेकर अब आगामी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
डाॅ. राजीव गर्ग, खंड स्वास्थ्य अधिकारी अंब।