फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Only inauguration politics in the name of development: Balbir

विकास के नाम पर केवल उद्घाटन की राजनीति : बलबीर

Sat, 10 Jan 2026 06:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Only inauguration politics in the name of development: Balbir
2023 के बाद स्वीकृत कार्यों और खर्च की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
विज्ञापन

अंब बाजार की पार्किंग समस्या को लेकर विधायक और प्रशासन को घेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने अंब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस सरकार, स्थानीय विधायक तथा प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार विकास के नाम पर केवल उद्घाटन की राजनीति कर रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि अधिकांश विकास कार्य भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही स्वीकृत और प्रारंभ किए गए थे। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा शासन के दौरान जिन योजनाओं को मंजूरी मिली और जिन पर कार्य शुरू हुआ, आज उन्हीं कार्यों का उद्घाटन कांग्रेस सरकार की ओर से किया जा रहा है। सवाल उठाया कि वर्ष 2023 के बाद वास्तव में कौन-कौन से नए विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं और कौन से धरातल पर शुरू किए गए हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी आज तक जनता के सामने नहीं रखी गई है।

प्रेस वार्ता के दौरान बलबीर सिंह ने विकास कार्यों पर खर्च की जा रही धनराशि को लेकर भी अधिकारियों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने मांग की कि सभी विकास कार्यों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक किया जाए, जिसमें यह स्पष्ट हो कि धनराशि कब स्वीकृत हुई, कब जारी की गई और किस कार्य पर कितनी राशि खर्च की गई। अंब बाजार की गंभीर पार्किंग समस्या को भी प्रमुखता से उठाया। पूर्व विधायक ने कहा कि बाजार क्षेत्र में पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित होने के बावजूद आज तक स्थायी पार्किंग का निर्माण नहीं हो पाया है। नो-पार्किंग व्यवस्था के कारण स्थानीय व्यापारियों, आम जनता तथा आसपास के गांवों से आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि इस समस्या के स्थायी समाधान को लेकर न तो प्रशासन गंभीर है और न ही स्थानीय विधायक की ओर से कोई ठोस पहल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed