{"_id":"5739b5204f1c1b644eac70fd","slug":"one-young-boy-dead-in-road-aacident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक की टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-बाइक की टक्कर, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 16 May 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में गलुआ मोड़ पर कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, सड़क हादसे में एक घायल हो गया। मृतक की पहचान निखिल निवासी घुमारवीं, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है, जो काफी दिनों से रक्कड़ कॉलोनी में रह रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम निखिल अपने दोस्त के साथ बाइक पर ऊना की ओर आ रहा था कि गलुआ मोड़ के पास अचानक कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक निखिल बुरी तरह लहूलुहान हो गया, जिसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार अन्य एक युवक को मामूली चोटें आई हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन