फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   One should be patient in case of disaster: Aman

आपदा की स्थिति में धैर्य से काम लेना चाहिए : अमन

Fri, 01 Aug 2025 05:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
One should be patient in case of disaster: Aman
बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार, अंबेहड़ा एवं तलमेहड़ा के स्कूलों में विश्व स्काउट स्कार्फ डे पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता स्काउट के जिला डीओसी अमन शर्मा ने की।चौकीमन्यार स्कूल के स्काउट मास्टर विजय शर्मा ने सभी स्काउट्स एवं गाइड्स को आपदा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी और बताया कि आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य और समझदारी से काम लेना चाहिए। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी स्काउट्स और गाइड्स की ओर से स्कूल परिसर से चौकीमन्यार बाजार तक जागरुकता रैली भी निकाली गई, जिसमें स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा, उपप्रधानाचार्या कुसुम लता, स्काउट मास्टर विजय शर्मा, गाइड मास्टर शर्मिला शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त अन्य विद्यालयों में भी स्काउट मास्टर राजीव शर्मा, संदीप कुमार और अन्य स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed