फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   One doctor transferred and the other on leave, the families of the children returned after seeing OPD closed

शिशु रोग विशेषज्ञ की दो ओपीडी बंद देख बेरंग लौटे कई अभिभावक

Mon, 04 Jul 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
One doctor transferred and the other on leave, the families of the children returned after seeing OPD closed
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ईलाज के लिए ओपीडी के बाहर खड़ी महिलाएं व अन्य। संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शिशु रोग विशेषज्ञ की दो ओपीडी बंद देखकर तीसरे डॉक्टर की जानकारी न होने पर कई अभिभावक बैरंग लौट गए। अस्पताल से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. बिपिन का तबादला हो गया है। वहीं, डॉ. रवि शर्मा 20 जुलाई तक अर्जित अवकाश पर चल रहे हैं।
वर्तमान में एक अन्य शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास अस्पताल के 104 नंबर कमरे में सेवाएं दे रहे हैं। सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मरीजों की भीड़ उमड़ी। एक बार फिर व्यवस्थाएं हांफती हुईं नजर आईं। जिले भर से अस्पताल परिसर में पहुंचने वाले मरीज उमस के बीच इलाज करवाने के लिए इंतजार करते हुए दिखे। सबसे अधिक भीड़ सोमवार को मेडिसन ओपीडी में रही।
विज्ञापन

शिशु रोग विशेषज्ञ की दो ओपीडी बंद रहने पर मरीज बैरंग लौटते हुए देखे गए। जानकारी के अभाव में मरीज निजी क्लीनिक में जांच करवाने के लिए गए, जबकि अस्पताल में एक और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास मौजूद हैं। ओपीडी में दरवाजे पर लगी सूचना को पढ़कर मरीज अस्पताल से वापस चले गए। अभिभावक स्वर्ण सिंह, शिव कुमार, विनोद कुमार, सोनिया ने बताया कि बच्चे का ईलाज करवाने आए हैं, लेकिन ओपीडी में डॉ. रवि शर्मा के छुट्टी होने की सूचना मिली है। डॉ. बिपिन की ओपीडी भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक अन्य डॉक्टर होने की जानकारी नहीं थी।
उधर, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि अस्पताल में एक शिशु रोग विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं। पर्ची काउंटर में भी इसकी जानकारी दी गई है। अभिभावक अपने बच्चों का इलाज इनके पास करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए अस्पताल प्रबंधन प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed