फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Officials pulled up for laxity in implementation of SC schemes

Una News: एससी योजनाओं के क्रियान्वयन में ढिलाई पर अधिकारियों की खिंचाई

Thu, 06 Mar 2025 03:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 03:31 AM IST
विज्ञापन
Officials pulled up for laxity in implementation of SC schemes
हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान अ​धिकारियों के साथ बैठक कर - फोटो : स्रोत:स्वयं
अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन

बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने अनुसूचित जाति घटक की योजनाओं के क्रियान्वयन में ढिलाई पर अधिकारियों की खिंचाई की और उन्हें अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। कुलदीप कुमार धीमान ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि एससी वर्ग के कल्याण के लिए स्वीकृत बजट का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। यह भी तय किया जाए कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने बुधवार को ऊना में जिला परिषद बैठक कक्ष में आयोजित जिलास्तरीय समीक्षा बैठक के उपरांत यह जानकारी दी। अध्यक्ष ने अधिकारियों को चेताया कि आयोग की ताकत को हल्के में न लें। बिना पूर्व सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वालों पर भी आयोग कड़ी नजर रखेगा और कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त संज्ञान लिया जाएगा। बैठक में अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम और एससी वर्ग के लिए चलाई जा रही केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के बीते 3 वर्षों के क्रियान्वयन का ब्योरा लिया गया। आयोग अध्यक्ष ने विभागवार योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस बैठक में उनके साथ आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा और अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा भी उपस्थित रहे।
बाक्स
शोषितों-वंचितों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध

धीमान ने कहा कि हिमाचल सरकार का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों, शोषितों-वंचितों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान और उनके कल्याण को सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने एससी आयोग का गठन किया है।
विज्ञापन


बाक्स
अनुसूचित जाति वर्ग के मामले प्राथमिकता से निपटाएं
आयोग अध्यक्ष ने पुलिस विभाग को अनुसूचित जाति वर्ग के मामले प्राथमिकता पर निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस को अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत करने को कहा तथा कहा कि विशेषकर उन मामलों को जिन्हें खारिज किया गया है, उनके कारणों की स्पष्ट जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन कराएंगे : उपायुक्त
बैठक में उपायुक्त जतिन लाल ने आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने का भरोसा दिया और आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए तत्परता से कार्य करेगा। बैठक का संचालन जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया, एससी आयोग के सदस्य सचिव विनय मोदी, सभी एसडीएम तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed