फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Numberdars should cooperate with the Revenue Department in public welfare works in the field: Kanwar

राजस्व विभाग के साथ फील्ड में जनहित कार्यों में सहयोग करें नंबरदार : कंवर

Mon, 17 Nov 2025 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Numberdars should cooperate with the Revenue Department in public welfare works in the field: Kanwar
हिमाचल प्रदेश नंबरदार कल्याण महासंघ की बैठक के दौरान मौजूद सदस्य। संवाद ।
ऊना में जिला स्तरीय नंबरदार कल्याण मंच की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश नंबरदार कल्याण महासंघ की जिला ऊना शाखा की बैठक रविवार को बहडाला स्थित निजी पैलेस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कंवर बृजपाल सिंह ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष बृजपाल सिंह ने कहा कि जिले के सभी नंबरदारों को राजस्व विभाग के साथ तालमेल बनाकर जनहित के कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए।

भूमि मालिकों सहित अन्य लोगों को फील्ड में आ रही किसी भी समस्या के समाधान में सहयोग देना नंबरदारों का दायित्व है, क्योंकि नंबरदार का पद गरिमामयी और जनसेवा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि महासंघ की बैठकों में सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है, क्योंकि संगठन हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ा है। प्रदेश के उपाध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने कहा कि संगठन मजबूत होगा, तभी वह अपनी किसी भी जायज मांग को प्रशासन और सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रख सकेगा। संगठन मंत्री दीपक दत्ता ने बताया कि वह प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। बैठक के दौरान जिले के पांचों ब्लॉकों के प्रधानों सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने घोषणा की थी कि सभी नंबरदारों का मानदेय दीपावली तक जारी कर दिया जाएगा, लेकिन जिला प्रशासन की देरी के कारण अब तक सभी इससे वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed