फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Now there will be no slot booking for selling paddy

धान खरीद के लिए एंडवांस स्लॉट बुकिंग की अनिवार्यता खत्म

Wed, 01 Dec 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Now there will be no slot booking for selling paddy
ऊना। क्षेत्र में 15 अक्तूबर से शुरू हुई धान खरीद धीमी गति से जारी है। जिला प्रशासन ने टाहलीवाल और टकारला में दो खरीद केंद्र खोले हैं। एफसीआई के माध्यम से खरीद प्रक्रिया चल रही है। पहले किसानों को धान बेचने से पहले एडवांस स्लॉट बुकिंग करवानी पड़ती थी।
विज्ञापन

अब खरीद केंद्र में मौके पर खरीद प्रक्रिया की जा रही है। इसकी वजह यह है कि अब दो से चार किसान ही धान लेकर खरीद केंद्र में पहुंच रहे हैं। कम आमद के चलते अब मौके पर ही फसल को खरीदा जा रहा है। मंगलवार को टाहलीवाल में करीब 70 क्विंटल धान की खरीद हुई। टकारला में 198 क्विंटल धान खरीदा गया है।
विज्ञापन

अब तक 891 किसानों से कुल 21 हजार 306 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। बीते मंगलवार को सरकार ने धान की खरीद की अंतिम तिथि 15 दिसंबर तक बढ़ा दी है। अब टकारला और टाहलीवाल में एडवांस बुकिंग के बिना धान खरीदी जा रही है। सभी औपचारिकताओं को मंडी में पूरा किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि 15 दिसंबर तक 25 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कृषि विभाग जिले में 50 हजार क्विंटल से अधिक धान की मंडी में आमद की उम्मीद जताई थी। हालांकि, बाद में कई किसानों के फसल बेचने के लिए जिले में बने दो खरीद केंद्रों की बजाय बाहरी मंडियों का भी रुख किया। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) के सचिव भूपिंद्र सिंह ने बताया कि किसानों की फसल में मंडी में मौके पर खरीदी जा रही है। अब एडवांस स्लॉट बुकिंग की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है।

कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने बताया कि जिले में कुल 2000 से 2500 तक किसान परिवार धान की खेती करते हैं। ऐसे में कुल 50 से 60 हजार क्विंटल तक धान की पैदावार रहने का अनुमान रहता है। इस बार कम मात्रा में धान मंडी पहुंचा है। बाकी बचे किसान जल्द से जल्द फसल लेकर मंडी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed