फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Now most of the people coming to Himachal with e-pass

अब ई-पास के साथ हिमाचल सीमा में पहुंच रहे अधिकतर लोग

Wed, 08 Sep 2021 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Now most of the people coming to Himachal with e-pass
हिमाचल-पंजाब सीमा पर मैहतपुर में लगाए गए जांच नाके में बाहरी राज्यों के वाहनों को रोकने के लिए मु? - फोटो : Una
मैहतपुर (ऊना)। हिमाचल-पंजाब की सीमा पर पंजाब में लगाए जांच नाके पर बुधवार को हिमाचल आने वाले लोगों की संख्या काफी कम रही। हिमाचल आ रहे लोगों में अब ज्यादातर यात्री ई-पास बनाकर ही बॉर्डर तक पहुंच रहे हैं। ई-पास स्कैनिंग के बाद ही प्रवेशद्वार में एंट्री दी जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को कमर्शियल वाहनों में आने वाले यात्रियों की संख्या भी काफी कम रही। इक्का-दुक्का कमर्शियल वाहनों में ही पंजाब के यात्री बॉर्डर पर पहुंचे, जिन्हें जांच नाके पर रोककर आगे का सफर बस के माध्यम से करने की हिदायत देकर बसों में भेजा गया। इससे कुछ रोज पहले तक ई-पास तथा बिना डोज के ही मैहतपुर बॉर्डर पर पहुंचते रहे।
विज्ञापन

अब जैसे-जैसे लोगों को हिमाचल बॉर्डर पर ई-पास तथा डबल डोज वैक्सीनेशन की जानकारी मिल रही है, हिमाचल में प्रवेश करने वाले अन्य राज्यों के लोग जागरूक नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि अब ज्यादातर लोग डबल डोज वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र तथा ई-पास बनाकर ही मैहतपुर बॉर्डर तक पहुंच रहे हैं। बुधवार को मैहतपुर बॉर्डर पर पहुंचे बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं को जांच नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पूरी जांच पड़ताल के बाद ही हिमाचल में एंट्री दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने बुधवार को हिमाचल बॉर्डर पर आए पंजाब से गुरविंद्र कौर, सतिंद्र सिंह और अन्य लोगों नेब ताया कि उन्होंने एक डोज ही लगवाई है, जबकि दूसरी डोज के लिए अभी काफी समय बाकी है। ऐसे में दूसरी डोज न लगवा पाने के चलते रैपिड टेस्ट करवाकर तथा ई-पास बनाकर बॉर्डर पर पहुंचे। जांच नाके पर तैनात शिक्षकों ने उनके ई-पास स्कैन करके जांच पड़ताल के बाद ऐसे लोगों को हिमाचल में प्रवेश दिया। जांच नाके पर तैनात शिक्षक और पुलिसकर्मियों को अन्य राज्यों से आ रहे वाहनों की जांच-पड़ताल के लिए पूरी तरह से मुस्तैद देखा गया। 24 घंटे यह जांच लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed