फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   no urriya khad in stores farmers facing problem

गोदामों में यूरिया खत्म, लेकिन रिकॉर्ड में पर्याप्त स्टॉक

Sun, 13 Feb 2022 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
no urriya khad in stores farmers facing problem
ऊना। प्रदेश के किसानों को एक बार फिर खाद संकट का सामना करना पड़ रहा है। पिछले पांच महीनों में यह तीसरी बार है, जब अधिकतर गोदाम खाली हो चुके हैं। वहीं जनवरी माह में लगातार मौसम खराब रहने के बाद अब खेतों में फसलों के लिए यूरिया खाद का छिड़काव बेहद जरूरी है। हैरानी की बात यह है कि खाद वितरक सहकारी समिति इफ्को के रिकॉर्ड में अभी भी गोदाम खाद से भरे पड़े हैं लेकिन जमीनी हकीकत इससे ठीक विपरीत है।
विज्ञापन

फरवरी माह में लगातार खिल रही धूप के बीच आलू और गेहूं आदि फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए इस समय यूरिया खाद का छिड़काव बेहद जरूरी है। वहीं शिमला, मंडी, किन्नौर, कुल्लू, चंबा जैसे क्षेत्रों में सेब की खेती के लिए भी इस समय खाद बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

इफ्को के पास मौजूद रिकॉर्ड की मानें तो इस समय राज्य के सभी जिलों में 1764 मीट्रिक टन खाद की खेप पड़ी हुई है। इसमें ऊना जिला में 170 मीट्रिक टन, मंडी में 300 मीट्रिक टन, कांगड़ा में 250 मीट्रिक टन, हमीरपुर में 75 मीट्रिक टन, बिलासपुर में 300 मीट्रिक टन, शिमला में 150 मीट्रिक टन, कुल्लू में 55 मीट्रिक टन, सिरमौर में 171 मीट्रिक टन, लाहौल स्पिति में 3 मीट्रिक टन, सोलन में 190 मीट्रिक टन, किन्नौर में 100 मीट्रिक टन और चंबा में खाद का स्टॉक 00 है। वहीं अगर इफको के गोदामों पर नजर दौड़ाए तो लगभग सभी खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
बिलिंग मशीनों के कारण भी होती है रिकॉर्ड में गड़बड़ी
सूत्रों की मानें तो यूरिया खाद की बिक्री के दौरान बिलिंग मशीनों से ऑनलाइन बिलिंग के बाद बिक्री का डाटा अपडेट होने में भी कई बार देरी हो जाती है। ऐसे में अधिकारियों के पास मौजूद डाटा कई बार पुराना भी होता है। गोदामों के हालात और रिकॉर्ड का आकलन करें तो ऐसा ही दिखाई देता है।
बॉक्स
नैनो यूरिया के कारण घटी 20 प्रतिशत सप्लाई
बता दें कि इस समय इफ्को किसानों को नैनो यूरिया के इस्तेमाल पर जोर दे रहा है। ऐसे में बोरी वाली यूरिया की खेप 20 प्रतिशत कम आ रही है। वहीं किसान नैनो यूरिया के इस्तेमाल की तरफ कम रुझान दिखा रहे हैं। ऐसे में बोरी वाली यूरिया जल्द खत्म हो रही है।
बॉक्स
नई खेप कब आएगी यह भी अभी नहीं
इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश पठानिया ने बताया कि यूरिया की नई खेप कब आएगी अभी इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले मंगलवार या बुधवार तक इस मुद्दे पर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ही इस बारे में कुछ कह पाना संभव होगा।

बॉक्स
ऊना की सबसे बड़ी सोसायटी में से एक पंडोगा में खाद बिक्री प्रबंधक मनजीत सैनी ने बताया कि उनके पास यूरिया खाद के लिए रोजाना बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। आलू के साथ गेहूं के लिए किसान खाद मांग रहे हैं। लेकिन उन्हें मायूस ही लौटना पड़ रहा है। उन्होंने अपील की है कि खाद की नई खेप जल्द भिजवाई जाए, ताकि किसानों की जरूरत पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed