फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   No trace of missing girl in Nahri Khalsa even on third day

Una News: नैहरी खालसा में लापता बच्ची का तीसरे दिन भी सुराग नहीं

Tue, 18 Nov 2025 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 18 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
No trace of missing girl in Nahri Khalsa even on third day
नैहरी खालसा में बच्ची की तलाश में जुटी पुलिस टीम। संवाद
अंब (ऊना)। नैहरी खालसा में घर के पास खेलते समय लापता हुई ढाई साल की बच्ची का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। तीसरे दिन पुलिस टीम ने ड्रोन के माध्यम से भी क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया लेकिन सोमवार देर शाम तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिल पाई। बच्ची को तलाशने के लिए पुलिस अब क्षेत्र में सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बताते चलें कि नैहरी खालसा में दर्शिका पुत्री धर्मेंद्र शनिवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे घर के पास ही अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी।
इस दौरान वह खेलते बच्चों से कुछ दूर चली गई। बाकी बच्चे तो घर पहुंच गए लेकिन दर्शिका कहीं नजर नहीं आई। बाद में परिजनों ने जब बच्ची को घर और आसपास नहीं पाया तो ढूंढना शुरू किया। उसका कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों ने दोपहर बाद लगभग तीन बजे इस संबंध में पुलिस को सूचित किया। एसडीओपी अंब अनिल पटियाल अंब थाना की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची को ढूंढने के लिए आसपास क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन

इसके लिए पुलिस ने स्निफर डॉग स्क्वॉड भराड़ी शिमला से संपर्क किया और खोजी कुत्तों की मदद ली लेकिन बच्ची का पता नहीं चल पाया। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस सभी प्रकार की संभावनाओं के साथ तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed