फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   No separate room for advocates in Bangana SDM office

Una News: बंगाणा एसडीएम कार्यालय में अधिवक्ताओं के लिए नहीं अलग कक्ष

Sat, 10 Jan 2026 05:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
No separate room for advocates in Bangana SDM office
अधिवक्ताओं ने विधायक से कक्ष स्थापित करने की उठाई मांग
विज्ञापन

एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट से संबंधित मामलों की होती है सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा क्षेत्र के अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय परिसर में उनके लिए पृथक कक्ष आवंटित करने की मांग की है। इस संबंध में अधिवक्ता आशीष कुमार चौहान ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा को एक मांग पत्र सौंपा। अधिवक्ताओं का कहना है कि वे नियमित रूप से एसडीएम (सिविल) न्यायालय बंगाणा सहित विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यालयों में पेश होते हैं, लेकिन वर्तमान में एसडीएम कार्यालय परिसर में उनके बैठने एवं मुवक्किलों से परामर्श के लिए कोई अलग कक्ष उपलब्ध नहीं है। मजबूरी में उन्हें बरामदे या खुले स्थान में बैठकर कार्य करना पड़ता है, जिससे आम जनता को भी असुविधा होती है और मुवक्किल-अधिवक्ता परामर्श की गोपनीयता एवं गरिमा प्रभावित होती है।

अधिवक्ता आशीष कुमार चौहान ने बताया कि गर्मी और बरसात के मौसम में यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। विशेषकर महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि एसडीएम कार्यालय बंगाणा परिसर में उनके लिए एक पृथक कक्ष आवंटित किया जाए, जिसमें बैठने की उचित व्यवस्था, मेज, नोटिस बोर्ड, पंखा एवं प्रकाश की सुविधा उपलब्ध हो। इससे कार्यालय परिसर में भीड़ कम होगी और न्यायिक व प्रशासनिक कार्यों की कार्यक्षमता में भी सुधार होगा। अधिवक्ताओं ने विधायक विवेक शर्मा से आग्रह किया है कि वे इस मांग को जिला एवं राज्य स्तर पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाएं, ताकि शीघ्र ही अधिवक्ताओं के लिए अलग कक्ष स्वीकृत कर उसे कार्यशील बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed