{"_id":"8d0987e1b7aaeaecf725d1e5b023d026","slug":"no-pension-pay-pensioner-decided-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन न मिलने पर देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन न मिलने पर देंगे धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक ऊना के
विज्ञापन
सिद्धिदात्री मंदिर में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा ने की, जबकि
राज्य उपाध्यक्ष चमन पुंडीर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में पेंशनरों ने समय पर पेंशन न मिलने के चलते विभाग एवं सरकार के खिलाफ जमकर रोष जताया। रमेश शर्मा ने कहा कि यदि सरकार एवं विभाग ने समय पर पेंशन न दी, तो क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस बारे में चर्चा के लिए राज्यस्तर पर बैठक का आयोजन 18 दिसंबर को किया जाएगा और उसी में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने फिर भी पेंशन या वित्तीय लाभ देने के लिए कोई रणनीति नहीं बनाई तो सचिवालय के बाहर लगातार धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री ने अभी तक पेंशनरों को झूठे आश्वासन ही दिए हैं। एक तरफ तो परिवहन मंत्री बयान दे रहे हैं कि परिवहन निगम ने काफी लाभ अर्जित किया है, लेकिन पेंशनरों को दो-दो माह की पेंशन एवं वित्तीय लाभ नहीं दिया जा रहा है।
बैठक में मोहन लाल, सतपाल शर्मा, बलवीर सिंह, जोगा सिंह, जगदेव सिंह, विशनदास, यशपाल सिंह, रामपाल, हरिचंद, रमेश डोगरा, बृज कुमार, सूरतराम, मनोहर लाल, राम स्वरूप, छोटू राम, अशोक कुमार सहित अन्य शामिल रहे।