{"_id":"6a29b70f7c1df2c9930e7669","slug":"no-assurances-the-government-must-fulfill-the-demands-otherwise-buses-will-be-jammed-from-june-25-una-news-c-93-1-una1025-194685-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आश्वासन नहीं, सरकार पूरी करे मांग, नहीं तो 25 जून से बसों के चक्के जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आश्वासन नहीं, सरकार पूरी करे मांग, नहीं तो 25 जून से बसों के चक्के जाम
Thu, 11 Jun 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
ऊना। वेतन और पेंशन के लिए हर माह इंतजार और करोड़ों रुपये की लंबित देनदारियां और लंबे समय से अधूरी मांगों से नाराज एचआरटीसी चालक-परिचालकों का सब्र अब जवाब देने लगा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक-परिचालक संघ ने बुधवार को ऊना में गेट मीटिंग की। एचआरटीसी चालक-परिचालक संघ के अध्यक्ष मान सिंह की अगुवाई में कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अब आश्वासन नहीं, सरकार मांगों को पूरा करे, नहीं तो 24 जून रात से एचआरटीसी बसों की पहिये थम जाएंंगे। उन्होंने कहा कि सरकार लंबे समय से सिर्फ आश्वासन दे रही है जबकि जमीनी स्तर पर समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। हर माह वेतन और पेंशन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। एरियर, रात्रि भत्ता, ओवरटाइम और अन्य वित्तीय लाभ भी लंबे समय से लंबित पड़े हैं।
यूनियन नेताओं ने कहा कि आर्थिक तंगी के बावजूद चालक-परिचालक निगम की सेवाओं को सुचारु रखने में जुटे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। कार्यशालाओं में स्टाफ की भारी कमी है और कंडक्टरों की वेतन विसंगतियां भी वर्षों से लटकी हुई हैं।
संघ ने मांग की है कि 24 जून तक सभी लंबित मामलों पर निर्णय लेकर अधिसूचना जारी की जाए। इस मौके पर एचआरटीसी चालक संघ ऊना के प्रधान महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।