फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   night services will begin in chc dulehad and bhadsali

दुलैहड़ व भदसाली सीएचसी में शुरू होगी रात्रि स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 02 Jun 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
night services will begin in chc dulehad and  bhadsali
ऊना। जिले के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में रात के समय भी स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग कदमताल कर रहा है। भदसाली और दुलैहड़ सीएचसी में मौजूदा समय में दिन के समय स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है। अब आने वाले दिनों में इन दोनों सीएचसी में रात में भी आपातकालीन सेवाएं मिलेंगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने उच्च अधिकारियों को इस बाबत प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

हरोली उपमंडल के तहत आने वाली सीएचसी दुलैहड़ हिमाचल-पंजाब सीमा पर है। सीएचसी का नया भवन भी लगभग तैयार है। नए भवन में मरीजों को दाखिल करने की भी सुविधा रहेगी। वर्तमान में यहां केवल दिन के समय ही उपचार मिल पाता है। रात्रि के दौरान केंद्र बंद होने पर मरीजों को पंजाब या जिला मुख्यालय ऊना का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन

इसी के साथ हरोली उपमंडल की सीएचसी भदसाली में भी रात्रि कालीन आपात सेवाएं देने के लिए इन दिनों काम चल रहा है। प्रस्ताव स्वास्थ्य निदेशालय भेजने के बाद इन दोनों सीएचसी में रात्रि स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उक्त दोनों सीएचसी में रात्रि सेवाएं शुरू करने के लिए भवन व कमरों की पूरी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मंजू बहल ने बताया कि दुलैहड़ व भदसाली सीएचसी में रात के समय स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। मंजूरी मिलते ही इसे शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed