फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Night health service not started in Dhusara hospital

Una News: धुसाड़ा अस्पताल में शुरू नहीं हुई रात्रि स्वास्थ्य सेवा

Tue, 15 Jul 2025 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 15 Jul 2025 06:39 AM IST
विज्ञापन
Night health service not started in Dhusara hospital
ऊना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा में कई बार मांग उठाने के बाद भी रात के समय आपातकाल स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। दुर्घटनाओं के हिसाब से संवेदनशील इस क्षेत्र के आसपास आए दिन सड़क हादसे होते हैं। ऐसे में अगर रात के समय कोई हादसा हा जाए तो घायल को क्षेत्रीय अस्पताल लाना पड़ता है। ऐसे में कई बार मरीज रास्ते में दम तोड़ देते हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा में मरीजों के लिए रात के समय आपातकाल में स्वास्थ्य सुविधा की बार-बार मांग उठाने पर भी पूरी नहीं हो पा रही है। इस मामले को लेकर पंचायत की तरफ से भी एक प्रस्ताव पारित कर उच्च अधिकारियों को भेजा गया है लेकिन अभी तक धरातल पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। बीते काफी समय से अस्पताल में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने को लेकर मांग उठाई जा रही है। चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ सटे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा में करीब 12 से 15 पंचायतें इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। अस्पताल से क्षेत्रीय अस्पताल की दूरी करीब 15 किलोमीटर है।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा है। आगामी प्रक्रिया विभाग की तरफ से ही की जाएगी।
डाॅ. राजीव गर्ग, खंड स्वास्थ्य अधिकारी अंब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed