फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   NHM employees worked by wearing black badges

एनएचएम कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर किया काम

Thu, 27 Jan 2022 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
NHM employees worked by wearing black badges
क्षेत्रीय अस्पताल में काले बिल्ले लगाकर सरकार का विरोध करते एनएचएम कर्मचारी - फोटो : Una
ऊना। प्रदेश सरकार के विरोध में वीरवार को क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात एनएचएम कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ विरोध किया। एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर दो फरवरी को सांकेतिक हड़ताल करेंगे। राज्य स्वास्थ्य समिति (नेशनल हेल्थ मिशन) अनुबंध कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव गुलशन कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य स्वास्थ्य समिति (नेशनल हेल्थ मिशन) अनुबंध संघ के कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार को 26 जनवरी तक रेगुलर स्केल की मांग को पूरी करने का अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन

इसमें स्थायी नीति बनाने की अधिसूचना जारी करने की मांग रखी गई थी, परंतु हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से उनकी इस मांग को लेकर कोई भी घोषणा हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से नहीं की गई। जिसे लेकर कर्मचारियों में खासी निराशा है और अब नाराज कर्मचारियों ने वीरवार को काले बिल्ले लगा कर काम किया। महासचिव गुलशन कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 1700 कर्मचारी, जोकि विभिन्न स्वास्थ्य समितियों के तहत पिछले 23 वर्षों (1998) से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत अपनी सेवाएं दे रहे हैं, परंतु हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से न तो आज दिन तक इन कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जा सका और न ही रेगुलर पे स्केल का लाभ इन कर्मचारियों को दिया जा रहा है, जिससे इन कर्मचारियों में खासा रोष है। उन्होंने कहा कि दो फरवरी को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल तो होगी ही, 27 जनवरी से सभी कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed