फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   New Startup: Gave information about the schemes run by the Central Government

न्यू स्टार्टअप : केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी

Sat, 08 Feb 2025 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
New Startup: Gave information about the schemes run by the Central Government
केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन


एसीआईसी राइज एसो तथा पीजी कॉलेज भटोली में एमओयू

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। श्रीविष्णु सनातन धर्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय भटोली में चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में कॅरिअर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में बीसीए और बीबीए के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. रुचि सिंगला, डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सीजीसी ने छात्रों को न्यू स्टार्टअप और नवाचार के बारे में केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। डॉ. अमरेश कुमार, प्रोफेसर राइस विभाग सीजीसी ने छात्रों को स्वरोजगार के अवसर तलाशने और उनके लिए सरकारी योजनाओं के तहत वित्त पोषण कैसे हो, इस बारे में जानकारी दी। एसीआईसी राइज एसोसिएशन और एसवीएसडी पीजी कॉलेज भटोली जिला ऊना हिमाचल प्रदेश के बीच सहयोग पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। इस एमओयू के तहत दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ सहयोग करने पर सहमत हुए हैं। दोनों संस्थान शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशिक्षण, अनुसंधान, नवाचार, उत्पाद विकास, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, व्यावसायीकरण, कौशल और उद्यमिता विकास या इसी तरह की गतिविधियों में आपसी समझ और सहायता को बढ़ावा देने के लिए इस सहकारी संबंध को बनाए रखेंगी और विकसित करेंगी। पार्टियां एक-दूसरे के साथ बुनियादी ढांचे, जनशक्ति, शैक्षणिक संसाधनों को साझा करेंगी और साथ ही उपरोक्त गतिविधियों के लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान और जानकारी प्रदान करेंगी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ अरविंद शर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद किया और भविष्य में दोनों संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से छात्रों के लिए रोजगार के नए अफसर उपलब्ध करवाने तथा छात्रों के उच्च भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed