फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   New machines will be installed in Rampur for waste management

Una News: कचरा प्रबंधन को रामपुर में स्थापित होंगी नई मशीनें

Tue, 15 Jul 2025 06:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 06:20 PM IST
विज्ञापन
New machines will be installed in Rampur for waste management
कचरा प्रबंधन को मजबूती देने के लिए शुरू होंगे प्रयास
विज्ञापन

डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन योजना को किया जाएगा मजबूत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम शहर में कचरा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए विशेष योजना तैयार कर रहा है। इसके तहत रामपुर स्थित कचरा प्रबंधन प्लांट में नई मशीनें और अन्य उपकरण स्थापित किए जाएंगे। साथ ही एक अन्य स्थान के चयन की प्रक्रिया भी जारी है। शहर में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन योजना को भी और बेहतर बनाया जाएगा। नगर निगम का प्रयास है कि हर वार्ड से प्रतिदिन कूड़ा एकत्रित किया जा सके। फिलहाल कई स्थानों से एक दिन छोड़कर ही कूड़ा उठाया जाता है, जिसे दूर करने की योजना है। नगर निगम सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और अन्य उपकरण तथा साधन उपलब्ध करवाने की भी योजना तैयार कर रहा है। इसके लिए जल्द ही शहर में सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वेक्षण के बाद एक विशेष रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी ताकि आगामी प्रक्रिया शुरू की जा सके। नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद शहर का दायरा बढ़ा है। इसमें जिला मुख्यालय के आसपास की 14 पंचायतों के क्षेत्र शामिल किए गए हैं। इसी के अनुरूप अब नई योजनाएं बनाई जाएंगी ताकि स्वच्छता व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रह सके।

शहर में कचरा प्रबंधन को लेकर नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। इस कड़ी में कचरा प्रबंधन को लेकर योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए जल्द ही सर्वेक्षण करवाया जाएगा। - ई. अंकुश राणा, एसडीओ नगर निगम ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed