फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   NEW ADMISSION BEGIN IN BHATOLI COLLEGE UNA

भटोली कॉलेज में इस बार ऑनलाइन दाखिले की सुविधा

Sat, 09 Jul 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
NEW ADMISSION BEGIN IN BHATOLI COLLEGE UNA
भटोली कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन किए जाने के मौके पर मौजूद स्टाफ सदस्य। संवाद - फोटो : Una
संतोषगढ़ (ऊना)। एसवीएसडी कॉलेज भटोली में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए शनिवार को ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया है। कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष केके शर्मा ने इस मौके पर कहा कि आज का युग ऑनलाइन का युग है, जिसके चलते भटोली कॉलेज की विद्यार्थियों की ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के लिए कॉलेज वेबसाइट शुरू कर दी गई है, जिससे विद्यार्थी अपने घरों से ही ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया में हिस्सा लेकर अपनी अपनी कक्षा में प्रवेश पा सके।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि भटोली कॉलेज में सत्र 2022-23 के लिए स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 जुलाई से ऑनलाइन शुरू हो जाएगी। इसमें विद्यार्थी घर से बैठे ही कालेज में प्रवेश प्रक्रिया के तहत दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए फीस भी ऑनलाइन ही जमा होगी। उन्होंने बताया कि पहली दफा भटोली कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया होगी। विद्यार्थी घर बैठे ही कॉलेज की वेबसाइट www.svsdbhatoli.in पर जाकर दाखिला प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए कॉलेज प्राध्यापकों की कमेटियों का गठन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

कालेज प्राचार्य ने बताया कि स्नातक कक्षाओं में बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए, बीएससी, बीकॉम व बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 जुलाई से 20 जुलाई तक रहेगी। स्नातकोतर में एमकॉम, एमएससी गणित व बीएड के लिए प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशानुसार की जाएगी। उन्होंने जिला के विद्यार्थियों से कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया अपनाने की अपील की और कोई समस्या आने पर कॉलेज प्रशासन से संपर्क करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे कॉलेज प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष केके शर्मा ने कॉलेज की बेबसाइट पर लॉगिन किया। उनके साथ विशेष रूप से कॉलेज प्रबंधक कमेटी के सचिव दीपक सहोड़ एवं संयुक्त सचिव इंद्रजीत सहोड़ व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed