फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Neha Saroa secured 75th rank in CSIR-UGC NET

Una News: नेहा सरोआ ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट में हासिल किया 75वां रैंक

Thu, 26 Feb 2026 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 26 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Neha Saroa secured 75th rank in CSIR-UGC NET
जोल/ऊना। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरयालता (तलमेहड़ा) के गांव बडोआ की होनहार बेटी नेहा सरोआ ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा में 75वां रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली नेहा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। नेहा के पिता किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया है। उनका कहना है कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास ही उनकी सफलता की कुंजी रहे। नेहा सरोआ की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। नेहा सरोआ की उपलब्धि पर चिंतपूर्णी क्षेत्र के पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी, कर्नल रघवीर सिंह डढवाल, सदाशिव मंदिर ट्रस्ट तलमेहड़ा के चेयरमैन प्रवीण शर्मा, डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट रौणखर के फाउंडर अभिषेक डोगरा, पूर्व प्रधान डीहर कृष्णा देवी, पूर्व प्रधान राकेश धीमान, उप प्रधान अशोक कुमार मोनू, पूर्व बीडीसी सदस्य राजेंद्र ठाकुर, रिटायर्ड प्रिंसिपल जीवन मोदगिल, रिटायर्ड शास्त्री ओंकार दास शर्मा, समाजसेवी रघुवीर सिंह संगम, पूर्व उप प्रधान जीवन सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य अशोक शर्मा, कैप्टन मदन लाल, रणधीर सिंह ठाकुर तथा वीओ तिलक राज शर्मा ने शुभकामनाएं दी हैं। नेहा का लक्ष्य अब उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए महाराष्ट्र के पुणे स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी में पीएचडी कर अपने सपनों को साकार करना है। साथ ही वह भविष्य में शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देकर समाज की सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed