फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Neelam and Khoya Singh became winners in 10,000 meter race

Una News: दस हजार मीटर दौड़ में नीलम और खोया सिंह बने विजेता

Wed, 30 Apr 2025 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 30 Apr 2025 05:42 AM IST
विज्ञापन
Neelam and Khoya Singh became winners in 10,000 meter race
कुल्लू में पीपल जातर मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देती आनी के कलवाधार की महिलाएं।-सं
एथलेटिक्स मीट में 650 एथलीटों ने दिखाया दम, ढालपुर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट का समापन
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में पूनम पाल, 200 मीटर में स्नेहा ठाकुर रहीं प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने ढालपुर के खेल मैदान में एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया। इस तीन दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट में 650 एथलीटों ने महिला और पुरुष अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 और ओपन वर्ग में भाग लिया। वहीं, मंगलवार को विभिन्न स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले हुए। इनमें विजेता का खिताब हासिल करने के लिए एथलीटों ने हासिल करने के लिए खूब पसीना बहाया।

महिला ओपन वर्ग की 10,000 मीटर दौड़ में नीलम ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। 5,000 मीटर दौड़ में भी नीलम ठाकुर ने अपना दम दिखाया और पहला स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में पूनम पाल, 200 मीटर दौड़ में स्नेहा ठाकुर और 100 मीटर दौड़ में दीक्षा प्रथम रहीं। पुरुष वर्ग के ओपन वर्ग की 10,000 मीटर दौड़ में खोया सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। 5,000 मीटर दौड़ में थरवन लाल, 800 मीटर दौड़ में जितेंद्र, 200 मीटर दौड़ में बुलेश और 100 मीटर दौड़ में लालचंद प्रथम रहे। इसके अलावा ऊंची कूद में समीर, लंबी कूद में गीतानंद, त्रिपल जंप में अमन कुमार, शॉटपुट में सिद्धार्थ और भाला फेंक में गीतानंद ने पहला स्थान हासिल किया। इस संबंध में एसोसिएशन के महासचिव युवराज वर्मा ने कहा कि 27 से 29 अप्रैल तक ढालपुर खेल मैदान में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें जिला के 650 एथलीटों ने विभिन्न आयु वर्गों और स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण प्रतियोगिता की तिथि में बदलाव किया गया था। एथलीटों को इस वजह से करीब दस दिन का अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद एथलीटों ने भारी संख्या में पहुंचकर इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता को सफल बनाया है। कहा कि प्रथम स्थान हासिल करने वाले एथलीटों का चयन राज्य स्तर के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed