फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   NCC camp concludes with parade

पहली बार औपचारिक परेड के साथ एनसीसी शिविर का हुआ समापन

Mon, 04 Jul 2022 08:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
NCC camp concludes with parade
जेएनवी पेखूबेला में एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर औपचारिक परेड करते कैडेट्स। संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला ऊना में एनसीसी के 10 दिवसीय शिविर का समापन सोमवार को औपचारिक परेड के साथ किया गया। आमतौर पर इस तरह की परेड का आयोजन भारतीय सेनाओं की प्रशिक्षण अकादमियों में किया जाता है।
शिविर में इस तरह की परेड का आयोजन पहली बार कैडेटों को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया। कैडेटों ने इस परेड में बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इसके बाद 10 दिवसीय शिविर के अंतिम दिन कमान अधिकारी कर्नल एमबी वानखेडे़ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व एनसीसी अधिकारियों को भी शिविर के अंतिम दिन सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इनमें मुख्य रूप से मेजर गुलशन शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कौशल, प्रधानाचार्य विपन माहिल, प्रधानाचार्य पवन शर्मा, मुख्याध्यापक पवन कुमार, चीफ एनसीसी अधिकारी एमएम गर्ग, देवराज, हरीश पुष्कर, संजय वशिष्ठ शामिल रहे। इस मौके पर कैप्टन अश्विनी शर्मा, चीफ एनसीसी अधिकारी अश्विनी शर्मा, जरनैल सिंह राणा, फर्स्ट ऑफिसर कमलजीत, सेकंड ऑफिसर विवेकानंद और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed