{"_id":"68c16c37a51a15af8d0b0334","slug":"navratri-festival-will-be-celebrated-in-the-ancient-siddhapeeth-mata-kamakhya-devi-temple-una-news-c-93-1-una1002-164987-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: प्राचीन सिद्धपीठ माता कामाख्या देवी मंदिर में नवरात्र महोत्सव की होगी धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: प्राचीन सिद्धपीठ माता कामाख्या देवी मंदिर में नवरात्र महोत्सव की होगी धूम
विज्ञापन
22 सितंबर को मंगल कलश यात्रा और भागवत कथा का होगा शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की पोलियों पुरोहिता पंचायत स्थित प्राचीन सिद्धपीठ माता कामाख्या देवी मंदिर में इस बार नवरात्रों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मंदिर कमेटी की विशेष बैठक में मां कामाख्या स्टोन क्रशर और सेवादल के सहयोग से कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रमानुसार 22 सितंबर सुबह 10 बजे मंदिर परिसर से मंगल कलश यात्रा प्रारंभ होगी, जो नलोह, मैडी, नेहरियां, लाहड़, ज्वार, कलोहा और पंगलू से होकर पुनः मंदिर परिसर लौटेगी। इसी दिन भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
23 सितंबर से गुरु अतुल कृष्ण के सानिध्य में श्री देवी भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। कथा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी, जिसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भंडारा) की व्यवस्था रहेगी। प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे कन्या पूजन तथा रात 7 से 10 बजे तक भजन-कीर्तन का आयोजन भी होगा। नवरात्र महोत्सव का विशेष आकर्षण 28 सितंबर को रहेगा, जब प्रसिद्ध भजन गायक सुदर्शन सरगम की ओर से माता रानी की भव्य चौकी सजाई जाएगी। स्थानीय निवासी और मंदिर कमेटी सदस्य सुनील ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सिकरा दे परो और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने के लिए मुफ्त वाहन सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। पोलियों पुरोहिता स्थित यह मंदिर एक प्राचीन सिद्धपीठ के रूप में प्रसिद्ध है।