{"_id":"6af4a95d4426fa4ea50b959e","slug":"national-under-19-girls-volleyball-championship-to-be-held-in-una-una-news-c-93-1-ssml1048-213021-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना में होगी अंडर-19 छात्रा राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना में होगी अंडर-19 छात्रा राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप
Thu, 12 Nov 2026 11:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिले में 70वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता (एसजीएफआई) 2026-27 के तहत अंडर-19 छात्रा वॉलीबॉल चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता की मेजबानी को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रतियोगिता की तिथि और स्थान अभी निर्धारित नहीं किया गया है।
आयोजन को सुचारु बनाने और विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए 12 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे जिला स्कूल शिक्षा उपनिदेशक (सेकेंडरी) कार्यालय में बैठक आयोजित होगी।
जिला स्कूल शिक्षा उपनिदेशक की ओर से जारी कार्यालय आदेश के तहत बैठक में प्रधानाचार्यों और संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें प्रतियोगिता के आयोजन, आवश्यक संसाधनों, व्यवस्थाओं और अधिकारियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना-एक के प्रधानाचार्य अमर सिंह, ऊना-दो के सुरिंद्र कौंडल, रपोह मिसरां के सुधीर कुमार, देहलां के राकेश जसवाल, बसदेहड़ा के अमरदीप, संतोषगढ़ के राकेश मल्होत्रा, समूरकलां के विवेक दत्ता, टकारला के अनिल बख्शी और बसोली के संजीव कुमार शामिल होंगे।
इसके अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला के प्रधानाचार्य राज सिंह, डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना के रजनीश कुमार और डीएवी पब्लिक स्कूल ऊना के आरएल पाठक को भी बैठक के लिए बुलाया गया है। जिला स्कूल शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय से एडीपीईओ डॉ. संजय वशिष्ठ और खेल प्रभारी कुलवंत सिंह भी इसमें मौजूद रहेंगे।
उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल तखी ने बताया कि छात्राओं की राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता इस बार ऊना में प्रस्तावित है। इसके सफल आयोजन के लिए पहले से ही तैयारियां की जा रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक कर आयोजन की पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी।