फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Narun beats Dohgi by 74 runs in cricket

Una News: क्रिकेट में नरूं ने डोहगी को 74 रन से हराया

Sat, 15 Feb 2025 04:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 04:45 PM IST
विज्ञापन
Narun beats Dohgi by 74 runs in cricket
खेलकूद में बढ़िया प्रदर्शन के लिए दिनरात करें मेहनत : मनकोटिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की धुंधला पंचायत के नरूं युवक मंडल की ओर से तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मुख्यातिथि के रूप में बीडीसी सदस्य और युवा समाजसेवी राजकुमार मनकोटिया पहुंचे। प्रतियोगिता का पहला मैच डोहगी और नरूं के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नरूं की टीम ने दस ओवर में 110 रन की पारी खेली। इसके जवाब में डोहगी की टीम मात्र 36 रन पर ही सिमट गई और नरूं की टीम 74 रन से विजेता रही। खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र की 16 टीमें भाग ले रही हैं।

राज कुमार मनकोटिया ने खिलाड़ियों से कहा कि अगर आपने खेलकूद में बढ़िया प्रदर्शन करना है तो दिन रात मेहनत करनी पड़ेगी। जीवन में आगे बढ़ना है तो नशे से दूरी बनाए रखें। मनकोटिया ने प्रतियोगिता आयोजित करवाने वाले टीम सदस्यों को 5100 रुपये की सहायता राशि वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed