फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Narrated incident of childhood pastimes of Lord Shri Krishna

Una News: भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुनाया प्रसंग

Tue, 28 Jan 2025 06:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 06:02 PM IST
विज्ञापन
Narrated incident of childhood pastimes of Lord Shri Krishna
भगवान की शरण में जाने से होता है भक्त का कल्याण : शास्त्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शीतला माता मंदिर में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास आचार्य सुरेंद्र शास्त्री ने बताया कि भगवान कृष्ण अपने भक्तों के अपराधों का सदैव हरण करते हैं। भगवान की शरण में जाने से भक्त का कल्याण होता है। कृष्ण रूप में भगवान ने अनेक लीलाएं कीं और भक्ति मार्ग पर चलने का संदेश दिया। भगवान ने बाल रूप में माखन चुराकर लीला की। असुरों का वध और कालिया नाग पर नृत्य कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। गोवर्धन पर्वत धारण कर भगवान ने गोप-ग्वालों का अहंकार तोड़ा। उन्होंने कहा कि जो परमात्मा के बन जाते हैं उनके समस्त जीवन के दुख कट जाते हैं। भगवान कहते हैं यदि प्राणी मेरे में समर्पित हो जाए तो मैं हमेशा रक्षा करने के लिए तत्पर रहता हूं। मनुष्य जीवन में तीन प्रकार के पाप करता है। मन, वचन और शरीर से। इन तीन प्रकार के पापों का समूल नाश केवल हरि सुमिरन से ही होता है। एक बार कृष्ण नाम बोलने से जीवन में हर प्रकार से पाप नष्ट हो जाते हैं। जैसे घास की ढेर में एक माचिस की चिंगारी पड़ जाए तो समस्त घास का ढेर नष्ट हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed