फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nangal locality Rajnagar on target of motorcycle thief gang

Una News: मोटर साइकिल चोर गिरोह के निशाने पर नंगल का मोहल्ला राजनगर

Sat, 18 Jan 2025 07:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Nangal locality Rajnagar on target of motorcycle thief gang
दूसरे दिन फिर चोरी हुआ स्पलेंडर मोटरसाइकिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल के सबसे व्यस्त रहने वाले मोहल्ला राजनगर से शनिवार को फिर एक और मोटरसाइकिल चोरी होने से क्षेत्र में खौफ का माहौल बना हुआ है। बीते लगभग 10 दिन में ही नंगल थाने के अधीन पड़ते विभिन्न क्षेत्रों से चोरी का यह चौथा मामला है। चोरी करते चोरों की तस्वीरें भी सीसीटीवी में कैद हो चुकी हैं। इसके बावजूद चोरी की घटनाओं के आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। मोहल्ला राजनगर में रहने वाले प्रवासी मोती की मानें तो वह फेरी लगा कर मनियारी का सामान बेचता है। दोपहर को घर के बाहर मोटरसाइकिल खड़ा कर खाना खाने गया। वापस आकर देखा तो वहा से मोटरसाइकिल गायब था। मोटरसाइकिल चोरी होने की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो चुकी हैं। कोई अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल चुराकर ले जाता साफ देखा गया। मोती ने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। उधर, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने कहा कि चोरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया है और जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed