फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nagar Kirtan was taken out under the leadership of Panch Pyaras in Santoshgarh

संतोषगढ़ में पंच प्यारों की अगुवाई में निकाला नगर कीर्तन

Tue, 08 Nov 2022 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan was taken out under the leadership of Panch Pyaras in Santoshgarh
््री गुरू नानक देव जी का 553वां प्रकाशोत्सव पर संतोषगढ़ में नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंच प्यारे।स? - फोटो : Una
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ नगर परिषद के वार्ड सात और वार्ड चार स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा और गुरुद्वारा शहीदां सिंहा में श्री गुरु नानक देव जी का 553वां प्रकाशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। बीते कई दिनों से रागी जत्थों सहित संगतों की ओर से रोजाना प्रभातफेरी निकाली जा रही थी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह प्रभात भेरी के पश्चात गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरु ग्रंथ सहिब जी का पाठ आरंभ हुआ। इसका दोपहर को भोग डाला गया। गुरुद्वारे में पाठियों ने गुरु नानक देव जी की महिमा का गुणगान करते हुए अपने शबद कीर्तन से संगतों को भक्ति रस में डुबकी लगवाई। हजारों की तादाद में गुरु भक्तों ने गुरुद्वारों में माथा टेकते हुए गुरु नानक देव जी का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

शाम को पंज प्यारों की अगुवाई नगर कीर्तन निकाला गया। गुरु कीर्तन ने पूरे नगर को नानकमयी बना दिया। नगर कीर्तन का अलग-अलग जगह पर भव्य स्वागत किया गया और संगत को भिन्न-भिन्न प्रकार के प्रसाद बांटे गए। यह नगर कीर्तन वार्ड सात के गुरुद्वारा सिंह सभा से चलकर वार्ड चार में गुरुद्वारा शहीदां सिंह में पहुंच संगतों ने गुरु कीर्तन कर माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पावन अवसर पर रात को रोशनी से सजाए गए गुरुद्वारों की शोभा देखते ही बन रही थी। कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों पर मोमबत्तियां, लाइटों से प्रकाश और पटाखे लगाकर प्रकाशोत्सव मनाया। इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान प्रेम सिंह, कोषाध्यक्ष राजिंद्र सिंह, अमरीक सिंह, गौतम राम, गुरदेव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed