{"_id":"695424500d0a5fd01200638b","slug":"municipal-corporation-took-action-against-illegal-sale-una-news-c-93-1-ssml1047-176753-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अवैध रूप से सेल लगाने पर नगर निगम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अवैध रूप से सेल लगाने पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Wed, 31 Dec 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
ऊना में लगी सेल में खरीदारी करने के लिए उमड़ी भीड़।संवाद
ऊना। नए साल पर जिला मुख्यालय के विभिन्न बाजारों में लगी सेल के दूसरे दिन भी रौनक देखने को मिली। इस दौरान नगर निगम ने रास्तों में लगे सामान को हटाया। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी भी दी। शहर की अरविंद मार्केट में बाहरी राज्यों के व्यापारियों द्वारा सेल लगाने पर नगर निगम ने कार्रवाई की। इस कार्रवाई के चलते कई दुकानदारों ने अपने सामान को खुद ही समेट लिया। इस दौरान नो वेंडिंग जोन व नो पार्किंग जोन क्षेत्र में नगर निगम के कर्मचारी समय-समय पर गश्त करते रहे। दूसरी तरफ सेल के चलते बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ गई है। सुबह से ही शहर के अरविंद मार्केट, जीवन मार्केट, पुलवाला बाजार सहित एनएच किनारे स्थित दुकानाें में ग्राहकों को आवाजाही बढ़ गई और शाम तक रौनक रही। बता दें कि प्रशासन की तरफ से नववर्ष पर लगने वाली सेल के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें बाहरी क्षेत्र से आने वाले कारोबारी को प्रशासन के पास पंजीकरण करवाना होगा। इस फैसले को स्थानीय व्यापारियाें ने भी सराहा है।
शहर के मुख्य बाजार में अरविंद मार्केट के आसपास अवैध रूप से सेल लगाने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए वहां से सामान को हटाया गया है। साथ ही दुकानदारों को नियमों के तहत ही सेल लगाने की निर्देश दिए गए हैं। जो निर्देशों की पालना नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना।
विज्ञापन
शहर के मुख्य बाजार में अरविंद मार्केट के आसपास अवैध रूप से सेल लगाने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए वहां से सामान को हटाया गया है। साथ ही दुकानदारों को नियमों के तहत ही सेल लगाने की निर्देश दिए गए हैं। जो निर्देशों की पालना नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना।