{"_id":"67728f8e70f06b08130632f6","slug":"motorcyclist-dies-after-being-hit-by-a-speeding-car-una-news-c-93-1-una1002-142237-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत
Tue, 31 Dec 2024 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 31 Dec 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
ऊना। रामपुर हरोली पुल के समीप एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार से आ रही कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
मृतक दर्शन लाल पुत्र नसीब, निवासी सैंसोवाल, तहसील हरोली, जिला ऊना का रहने वाला था। उनके तीन छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। पुलिस थाना ऊना के प्रभारी निरीक्षक मनोज वालिया के अनुसार, शिकायतकर्ता गौतम ठाकुर ने बताया कि आरोपी कर्ण पुत्र सुनील, निवासी माहिलपुर, जिला होशियारपुर, अपनी गाड़ी में घर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आकर उसने मोटरसाइकिल सवार दर्शन लाल को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद पुलिस ने घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया और कार चालक को हिरासत में ले लिया है। ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि इस घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।