फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mother of two sons committed suicide by jumping into a canal

Una News: दो बेटों की मां ने नहर में कूदकर दी जान

Thu, 02 Oct 2025 06:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
Mother of two sons committed suicide by jumping into a canal
नंगल। नंगल के मोहल्ला इंदिरा नगर में रहने वाली एक 43 वर्षीय दो बेटों की मां ने वीरवार को श्री आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पारिवारिक सदस्यों की मानें तो महिला बीते कई वर्षों से मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। उसका उपचार डीएमसी अस्पताल लुधियाना ने चला हुआ था। जानकारी के अनुसार ख्वाजा पीर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार ने वीरवार सुबह नहर में एक शव देखा। उसने अपने सहयोगी दोस्तों के साथ मिल कर कड़ी मशक्कत के उपरांत शव को नहर किनारे लगा इसकी जानकारी पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने कहा कि मृतका की पहचान रजिंद्र कौर पत्नी जगदीप सिंह निवासी इंदिरा नगर के तौर पर हुई। मृतका के पति ने कहा कि बीते कई वर्षों से वह मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed